ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल जिले के ये मार्ग वाहनों के लिए खुले और ये पूर्णरूप से बाधित, जानिए ताजा अपडेट

0

नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश का दौर थम गया है। जिसके बाद प्रशासन की टीमों का अपने-अपने जिलों में रेस्क्यू कार्य जारी है। तो वहीं नैनीताल जिले में भी प्रशासन की टीम मार्गो को खोलने और मलबा हटाने में लगी हुई है। राहत बचाव कार्य जारी है। ताजा अपडेट के अनुसार टीम द्वारा कई मार्गो से मलबा हटा लिया गया है जिसके बाद जिले के कई मार्ग वाहनों के लिए खोल दिए गए है। तो वहीं अभी भी कुछ मार्ग पूर्णरूप से बाधित है। देखें जिले के कौन से रूट खुले है और कौन से बंद। तथा उक्त स्थान से अभी तक कुल 150 वाहनों में लगभग 500 पर्यटकों एवं यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाला गया है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now


ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी (बड़ी खबर) : यहां मलबे में दबे मिले चार शव, 21-18 वर्षीय लड़की-लड़का शामिल

नैनीताल जिले में ये मार्ग खुले है।

नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग (बाया ज्योलिकोट) दोपहिया एवं छोटे वाहनों के लिए खोला गया है।
रूसी बाईपास मार्ग से मलबा हटवा कर यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है।
कैंची से भवाली तक मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोला गया है।
नैनीताल में फंसे एवं रुके हुए यात्री कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
भवाली में फंसे हुये पर्यटक/यात्री भीमताल से होते हुए बाया हल्द्वानी से अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
गेठिया में फंसे हुए यात्री/ पर्यटक बाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
रामनगर से अल्मोड़ा मार्ग बाया गर्जिया, धनगढ़ी मार्ग खुला है
मुक्तेश्वर से बाया धानाचुली बैंड, धारी, पदमपुरी, चाँफी मार्ग खुला है।

बारिश की सम्भावना, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने स्थगित की सभी परीक्षाएं

नैनीताल जिले में अभी भी ये मार्ग पूर्णरूप से बाधित है।

  • नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग मड-हाउस ज्योलीकोट के पास मुख्य मार्ग बहे जाने से यातायात पूर्ण रूप से बाधित है।
  • भवाली से अल्मोड़ा मार्ग खैरना के पास मलवा आने से बंद है।
  • हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गोला में बहने से अवरूद्ध है।
  • काठगोदाम से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग शेरनाला में पानी के तेज बहाव के कारण अवरूद्ध है।
  • भीमताल से पदमपुरी मार्ग विनायक के पास मलवा आने से अवरूद्ध है।
  • नैनीताल रूसी बाईपास के पास मलवा आने से रूसी बाईपास सुखाताल की ओर मार्ग बंद है।
  • खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरूद्व है।

हरीश रावत ने मांगी पंजाब के दायित्व से मुक्ति, उत्तराखंड के प्रति समर्पित होने की जताई इच्छा, राजनैतिक गलियारों में हलचल

ADVERTISEMENTS