HomeBreaking Newsउत्तराखंड : यहां जमीन के अंदर से निकल रहा धुआं, दहशत

उत्तराखंड : यहां जमीन के अंदर से निकल रहा धुआं, दहशत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

📌 हुई खुदाई तो खुला यह राज़…..

चमोली। यहां नारायणबगड़ प्रखंड के सिलोडी और चिड़िंगा गांव के बीच एक जमीन से धुआं निकलने की अजीब घटना सामने आई है। जिसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTSAd
यहां जमीन के अंदर से निकल रहा धुआं
यहां जमीन के अंदर से निकल रहा धुआं

दरअसल यहां सिलोडी और चिडिंगा गांव में सड़क के किनारे दो तीन रोज से एक अजीब घटना हो रही थी। यहां लगातार जमीन के भीतर से धुआं निकल रहा था। जिससे ग्रामीण दहशत में थे। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना ब्लाक प्रमुख और प्रशासन को दी गई।

यहां जमीन के अंदर से निकल रहा धुआं
यहां जमीन के अंदर से निकल रहा धुआं

हुई खुदाई तो खुला यह राज़

ग्रामीणों द्वारा सूचित किये जाने पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। जहां खुदाई करने के बाद सभी का शक और दहशत दूर हो गई। बता दें कि जब ग्रामीणों की मदद से घुएं वाले स्थान की खुदाई की गई तो यहां पर जमीन के नीचे चीड़ का पुराना दबा हुआ पेड़ दिखाई दिया। जो कि आग में लगातार सुलग रहा था। यह पेड़ चूंकि जमीन के भीतर ही भीतर सुलग रहा था, अतएव बाहर भी धुआं आ रहा था।​ जिसे देख लोग दहशत में आ गए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments