Uttarakhand : घने कोहरे का अलर्ट, इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

0
Uttarakhand : घने कोहरे का अलर्ट, इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

Uttarakhand News | उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है।


ADVERTISEMENTS

जारी आदेश में बताया गया है कि, मौसम विभाग देहरादून ने 9 जनवरी 2024 को सायं 6 बजे जनपद हरिद्वार अन्तर्गत 10 और 11 जनवरी को घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ऐसे में विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 10 और 11 जनवरी को जनपद हरिद्वार के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत कक्षा 9 से कक्षा 12 तक अतिरिक्त कक्षाए संचालित की जा रही है, उनका समय प्रातः 9 बजे के बाद रखा जाये। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही अम्ल में लायी जायेगी।

DM AADESH HARIDWAR

ADVERTISEMENTS