HomeBreaking Newsउत्तराखंड : स्पा सेंटरों में छापेमारी, हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा; 13...

उत्तराखंड : स्पा सेंटरों में छापेमारी, हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा; 13 लड़कियां हिरासत में

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून | आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों में छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया। टीम ने मौके से अनैतिक समान को जब्त करते हुए 13 लड़कियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ चल रही है।

ADVERTISEMENTSAd

पटेल नगर क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों में छापेमारी

आज सोमवार को सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम और पुलिस के साथ मिलकर पटेल नगर क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों में छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया।

सेक्स रैकेट का खुलासा, 13 युवतियां हिरासत में

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने पटेल नगर क्षेत्र में स्थित बॉडी रिलेक्स स्पा, मैजिक टच स्पा व पीसफुल स्पा सेंटरों में छापेमारी की। इन स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर देह व्यापार का रैकेट चल रहा था। वहीं मौके से इन स्पा सेंटरों में से 13 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। जो सिक्किम, नेपाल, सिलीगुड़ी, हरिद्वार और देहरादून आदि शहरों की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल सभी से पूछताछ चल रही है। आगे पढ़ें…

स्पा सेंटर से मिली अनैतिक वस्तुंए

निरीक्षण टीम को एक स्पा सेंटर से अनैतिक वस्तुंए भी मिली है, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया गया है। साथ ही अन्य स्पा सेंटरों में मौजूद दस्तावेजों व वहां से बरामद हुए समान को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि, इनमें से दो स्पा सेन्टरों का मालिक एक ही है, जिनकी तलाश अब पुलिस कर रही है। इन लड़कियों के पास से स्पा या फिजियोथेरेपी का कोई भी प्रशिक्षण या प्रमाणपत्र नहीं मिला है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा…

इस मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि अभी हाल ही में महिला आयोग की टीम द्वारा प्रत्येक जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए प्रशिक्षण दिया गया था व राज्य महिला आयोग द्वारा मानव तस्करी को रोकने व तस्कर हुई महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार को समाप्त करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा है की यदि देवभूमि में इस प्रकार के कार्यों से गंदगी का माहौल बनाया गया तो इसके किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे कोई भी हो स्पा सेन्टरों के मालिक या वहां नौकरी करने वाले कर्मचारी या उनके साथ अनैतिक देह व्यापार करने वाली युवतियां सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

माता-पिता की जिम्मेदारी कि वह बच्चों की निगरानी करें

इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा है कि पहाड़ से जो भी बेटियां शहरों में पढ़ने आ रही है उनके माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वो लगातार अपने बच्चों की निगरानी करें मोनिटरिंग करे कि कही हमारे बच्चे जल्द पैसा कमाने के लिए किसी गलत राह पर तो नहीं आ रहे है या उनकी संगति कही किसी गलत के साथ तो नहीं लग गयी है।

इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता, आयोग की उप निरीक्षक संगीता नौटियाल, ह्यूमन राइट काउंसिल संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र व उनकी टीम, पटेल नगर चौकी की पुलिस व पटेल नगर थाने की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की पूरी टीम उपस्थित रही।

Brown Wood Owl का घायल हुआ बेबी (owlet), जानिए इस बेहद खूबसूरत पक्षी के बारे में

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments