HomeUttarakhandTehri GarhwalUttarakhand : गुलदार को मारने के आदेश; बीते दिन नौ साल की...

Uttarakhand : गुलदार को मारने के आदेश; बीते दिन नौ साल की बच्ची को बनाया था निवाला

Uttarakhand News | टिहरी में घर के आंगन में खेल रही नौ साल की बच्ची को सोमवार को गुलदार ने निवाला बना लिया। घटना के तीन घंटे बाद घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच बच्ची का आधा खाया हुआ शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए आज गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए गए है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की नौ वर्ष की बेटी पूनम स्कूल से आने के बाद घर के आंगन पर अकेले ही खेल रही थी। उसके तीन अन्य भाई बहन घर के अंदर थे। बच्चों की मां उषा देवी शिवालय में जलाभिषेक करने गई हुई थी। सोमवार शाम चार बजे के लगभग मां मंदिर से वापस घर लौटी तो पूनम घर पर नहीं मिली। जबकि पूनम की बड़ी बहन प्रियंका, छोटा भाई प्रिंस और आराध्या कमरे में सो रखे थे। मां ने आस-पास ढूंढ खोज की तो पूनम का कहीं पता नहीं चल पाया। आस-पास के अन्य लोगों ने भी ढूंढ खोज शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर रास्ते में पूनम की चप्पल और खून के धब्बे मिले। शाम छह के लगभग पूनम का शव घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच पड़ा हुआ मिला।

गांव के विक्रम सिंह घणाता ने बताया कि पूनम गांव के स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी। उसके पिता विदेशी होटल में नौकरी करते हैं। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया गया है और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। गुलादर के आतंक के खिलाफ दूसरी ओर देवप्रयाग में जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने लापरवाह वनकर्मियों को हटाने की मांग। नगर क्षेत्र के आसपास गुलदार को पकड़ने के लिए पिजरे लगाने की मांग। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की मांग। गुलादर की बढ़ती संख्या को देखते हुए सशस्त्र वनकर्मियों की संख्या बढ़ाने के साथ वाहन लगाने की मांग की।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments