HomeBreaking Newsउत्तराखंड: सार्वजनिक हुए पेपर लीक में शामिल उम्मीदवारों के नाम, देखें सूची

उत्तराखंड: सार्वजनिक हुए पेपर लीक में शामिल उम्मीदवारों के नाम, देखें सूची

देहरादून| उत्तराखंड से एक ओर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) व संयुक्त कनिष्ठ अभियंता की परीक्षा पेपर लीक में शामिल 56 उम्मीदवारों के नाम अब सार्वजनिक कर दिए है। आयोग ने इसकी जानकारी दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पेपर लीक में शामिल 56 उम्मीदवारों के नाम उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर देखें जा सकते है।

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर में चल रहे युवाओं के प्रदर्शन में एक मांग पेपर लीक में शामिल उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक करने की भी थी। लिहाजा अब उनकी इस मांग को पूरा कर दिया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पेपर लीक में शामिल 56 उम्मीदवारों को ब्लैकलिस्ट में डालने के लिए नोटिस जारी भेजा था। उनसे 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

😥 उत्तराखंड – सात फेरे लेते ही दूल्हे की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments