देहरादून। उत्तराखंड की राज्य मंत्री रेखा आर्य में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। शनिवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि उनमें संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने एहतियातन खुद को आईसोलेट कर लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा कि वे एसिम्पटमैटिक हैं और उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हैं। उन्होंने खुद को डॉक्टर्स की निगरानी में आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोविड-19 टेस्ट करवाने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एसिम्प्टमैटिक हूँ और कोई परेशानी नहीं है । डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जाँच करवाएं।