दुग्ध संघ अल्मोड़ा में लालकुआं के कार्मिक को प्रधान प्रबन्धक का दायित्व दिये जाने से कर्मचारी नाराज, निदेशक को ज्ञापन भेज जताई आपत्ति

0

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा
दुग्ध संघ अल्मोड़ा में पूर्व से ही कार्यरत कई वरिष्ठ कर्मचारियों के होने के बावजूद वरिष्ठ क्षेत्र पर्यवेक्षक, दुग्ध संघ लालकुआं को दुग्ध संघ अल्मोड़ा में प्रधान प्रबन्धक का दायित्व दिये जाने पर यहां कार्यरत कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की है। निदेशक डेरी विकास विभाग को भेजे ज्ञापन में कहा है कि वरिष्ठ कर्मचारी देवेंद्र कुमार कांडपाल द्वारा प्रधान प्रबन्धक के दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है तथा उनका सेवा काल 2021 तक है। इन परिस्थितियों में कहीं अन्य के कार्मिक को यहां का दायित्व दिया जाना उचित नही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि लालकुआं के वरिष्ठ क्षेत्र पर्यवेक्षक जिनका ग्रेड पे 4200 रूपये है उन्हें यह दायित्व सौंप दिया गया है, जबकि यहां देवेंद्र कुमार कांडपाल पूर्व से ही दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इससे ऐसी संस्था जिसकी वित्तीय स्थिति पूर्व से ही सुदृढ़ नही है, उस पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ेगा। उन्होंने मांग करी कि वर्ष 2021 तक श्री कांडपाल को ही प्रधान प्रबन्धक का दायित्व दिया जाये तथा अन्य दुग्ध संघ के कर्मचारी जो कि सीसीए कैडर के अंतर्गत पात्र कर्मचारी नही है, उन्हें दुग्ध संघ अल्मोड़ा में प्रधान प्रबन्धक का दायित्व ना दिया जाये। यदि बिना सीसीए कैडर के अपात्र को ही प्रधान प्रबन्धक का दायित्व दिया जाना है तो इस संस्था में भी उच्च ग्रेड वेतन के कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें प्रधान प्रबन्धक का दायित्व दिया जा सकता है। ज्ञापन में महेंद्र सिंह, राजेश नंदी सहित कई अन्य कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें