उत्तराखंड मौसम विभाग : बारिश अलर्ट, इन जनपदों में तीव्र वर्षा की संभावना

0
उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
08 अगस्त को अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल व उधम सिंह नगर में भारी से भारी बारिश की संभावना

Weather Alert, Uttarakhand. उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश में 05 दिन का बारिश अलर्ट जारी किया है। कई जनपदों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ जनपदों में वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखे जाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 अगस्त, 2023 से 09 अगस्त, 2023 तक पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं हल्की, कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का दौर भी चलेगा।


ADVERTISEMENTS

इन जनपदों के लिए जारी हुआ येलो व आरेंज अलर्ट

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर में अगले पांच दिन बारिश का अनुमान है। इसके अलावा देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल व उधम सिंह नगर में कल 06 अगस्त, 2023 को बारिश का आरेंज अलर्ट है। यहां भारी बारिश का पूर्वानुमान है। चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर में 07 अगस्त, 2023 को भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

08 व 09 अगस्त 2023 का पूर्वानुमान

08 अगस्त को अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल व उधम सिंह नगर में भारी आरिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस तारीख में यहां कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमकेगी। वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखे जा सकते हैं। वहीं, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर व हरिद्वार में 09 अगस्त को भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी है।

प्राकृतिक आपदाओं का भी खतरा

मौसम विभाग की रिपोर्ट में कुछ स्थानों पर प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बताया गया है। कहा गया है कि संवेदनशील इलाकों में पहाड़ से मलबा गिर सकता है। भूस्खलन की संभावना को देखते हुए इन पांच दिनों में यदि भारी बारिश होती है तो यात्रा स्थगित कर दें। वहीं, निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति भी देखी जा सकती है। ऐसे में नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत आम जनता को दी गई है।

गौरीकुंड हादसा : तीन शव बरामद, 16 अन्य लापता, रेस्क्यू अभियान जारी

See PDF File Weather Alert Uttarakhand :

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें