HomeUttarakhandChampawatमैक्स वाहन हादसा अपडेट : दो महिलाओं की मौत, 9 वर्ष का...

मैक्स वाहन हादसा अपडेट : दो महिलाओं की मौत, 9 वर्ष का बालक मंगल सिंह लापता

चंपावत | आज शुक्रवार सुबह 9:30 बजे करीब टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत किरोडा नाले में अचानक आए तेज उफान के कारण एक मैक्स वाहन नाले के तेज बहाव में बह गया। मैक्स वाहन में चालक समेत 9 लोग सवार थे। सूचना पर पुलिस, अग्निशमन, जलपुलिस एवं एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान टीम ने 6 लोगों को बचाया जबकि दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं अभी भी 9 वर्ष का बालक मंगल सिंह लापता है जिसकी खोजबीन जारी है। हादसे में 14 वर्षीय बालिका बलविंदर कौर और 24 वर्षीय सोना की मौत हो गई तथा शेष घायलों का उप चिकित्सलय टनकपुर में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नवनीत पांडे घटनास्थल (किरोड़ा नाला) पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और लापता हुए 1 व्यक्ति के रेस्क्यू के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिला अस्पताल टनकपुर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट पूर्णगीरी टनकपुर आकाश जोशी को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किया है।

मैक्स वाहन हादसा अपडेट : दो महिलाओं की मौत, 9 वर्ष का बालक मंगल सिंह लापता

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति

1- अमनदीप कौर पुत्री गुरमीत सिंह निवासी रघुलिया खटीमा उधम सिंह नगर उम्र 15 वर्ष घायल
2- पवनदीप कौर पुत्री गुरमीत सिंह निवासी रघुलिया खटीमा उधम सिंह नगर उम्र 17 वर्ष घायल
3- सीमा कौर पुत्री सुखविंदर सिंह निवासी विजयपुर पकड़िया थाना खटीमा उधम सिंह नगर उम्र 15 वर्ष घायल
4- गीता आर्य पुत्री अमर सिंह निवासी खेतखेड़ा टनकपुर चंपावत उम्र 12 वर्ष घायल स्कूली
5- चालक उबैश पुत्र खुर्शीद शाह निवासी वर्मा लाइन वार्ड no 03 टनकपुर चंपावत
6- चंदन सिंह पुत प्रह्लाद सिंह निवासी ज्ञानखेड़ा टनकपुर उम्र 55

मृतक
1- बलविंदर कौर पुत्री सुखविंदर सिंह निवासी रघुलिया खटीमा उधमसिंहनगर उम्र 14 मृत्यु
2- सोना कौर पुत्री मक्खन सिंह निवासी रघुलिया खटीमा उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष

लापता
1- मंगल सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी विजयपुर पकड़िया खटीमा उधमसिंहनगर उम्र 9 वर्ष लापता

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments