Uttarakhand : रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी, इस दिन आएगा मानसून

0
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update | उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है, आज बुधवार को प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। वहीं कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।


ADVERTISEMENTS

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बिजली की चमक के साथ बारिश होगी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में प्री-मानसून से पहले भी बारिश के आसार हैं। प्रदेश में प्री-मानसून 22 जून से शुरू होगा। जबकि, मानसून 25 जून से उत्तराखंड में प्रवेश करेगा।

इसके अलावा गुरुवार से रविवार तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हल्द्वानी का मौसम | Weather in Haldwani

आज बुधवार सुबह हल्द्वानी में ठण्डी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। फिलहाल बादल छाए हुए है। बारिश के आसार बने हुए हैं।

चमोली में घूमने के लिए खास हैं 15 प्रमुख पर्यटन स्थल Click Now
ADVERTISEMENTS