Uttarakhand : हरिद्वार से शिमला जा रही HRTC की बस पलटी, बस में सवार थे 25 लोग

0

हरिद्वार। आज गुरुवार सुबह हरिद्वार से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटा-क्वानू के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस सवार कुछ लोग घायल हो गए है। गनीमत रही की किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।


ADVERTISEMENTS

बता दें कि आज गुरुवार सुबह हरिद्वार से शिमला जा रही एचआरटीसी की एक बस हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटा-क्वानू के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस चालक सुनील कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम बोधना, चौपाल-हिमाचल, परिचालक सुनील पुत्र सुरेश कुमार ग्राम मोहल कांगड़ा, बस सवार यात्री में नेपाली मूल की सपना देवी व सहारनपुर निवासी दिलशाद समेत चार लोगों को हल्की चोटें आई है। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

हल्द्वानी : गौला नदी में मिला एक व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

इस संबंध में नायब तहसीलदार चकराता केशवदत्त जोशी ने बताया बस में 25 लोग सवार थे‌। बताया जा रहा है ब्रेक फेल होने की वजह से यात्री बस संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

धनतेरस-दीपावली नजदीक : इस दिन से बदल जाएगा हल्द्वानी शहर का रूट डायवर्जन प्लान, देखें क्या रहेगी व्यवस्था

ADVERTISEMENTS