हल्द्वानी : गौला नदी में मिला एक व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

0
हरिद्वार : ड्यूटी के दौरान नर्स हुई लापता, शौचालय में मिला शव
सांकेतिक तस्वीर

हल्द्वानी। गौला नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने बनभूलपुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई कि गौला नदी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति के उम्र लगभग 40 वर्ष के करीब होगी, शव से बदबू आने लगी है। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान हैं। जो कि पत्थरों में टकराने से हो सकते हैं। हालांकि सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।

धनतेरस-दीपावली नजदीक : इस दिन से बदल जाएगा हल्द्वानी शहर का रूट डायवर्जन प्लान, देखें क्या रहेगी व्यवस्था

हल्द्वानी : ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS