HomeCrime​उत्तराखंड ब्रेकिंग : फांसी के फंदे पर झूलता मिला होमगार्ड का जवान,...

​उत्तराखंड ब्रेकिंग : फांसी के फंदे पर झूलता मिला होमगार्ड का जवान, दरवाजा तोड़ कमरे में दाखिल हुई पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

यहां एक होमगार्ड के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा अपनी जान दे दी। उसका शव कमरे में लगे पंखे के हुक पर लटकता हुआ पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपोखरी क्षेत्र अंतर्गत होमगार्ड जवान वीर सिंह 30 साल पुत्र चंदन सिंह निवासी ग्राम सिमथल ने आत्महत्या कर ली है। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वह बीते बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था और बृहस्पतिवार की सुबह उसने दरवाजा ही नही खोला। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गहरी खाई में जा गिरा डंपर, चालक की मौत

अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने थाना रानीपोखरी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़ा और भीतर दाखिल हुए। वहां वीर सिंह रस्सी के सहारे पंखे के हुक से लटका हुआ था। मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। बताया जा रहा है कि वह किन्ही कारणों से मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि वीर सिंह की अगले माह ही शादी भी तय हुई थी, लेकिन इससे पहले ही उसने ऐसा कदम उठा लिया। इस घटना से पूरे सिमलथ गांव में मातम का सा माहौल बना हुआ है।

Uttarakhand Breaking : यहां गांव में फटी जमीन, घरों में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें, दहशत में ग्रामीण

बड़ी ख़बर : सीएम कार्यालय ने सीडीओ से मांगी जांच आख्या, यह है पूरा मामला….

Uttarakhand : हरदा की स्याही में तेजाब मिलाकर पोस्ट से राजनीति में हलचल, आखिर कौन कर रहा साज़िश

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments