HomeUncategorizedउत्तराखंड : शिक्षा विभाग का आदेश - स्कूलों में ऐसे मनाया जाएगा...

उत्तराखंड : शिक्षा विभाग का आदेश – स्कूलों में ऐसे मनाया जाएगा हरेला पर्व

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड में 16 जुलाई को हरेला पर्व मनाया जाना है, इस दिन प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया जाता है।

शिक्षा महानिदेशक ने कार्यालयों विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्तराखंड लोक संस्कृति पर आधारित ‘हरेला’ पर्व मनाये जाने के संबंध में एक आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि,

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

हरेला पर्व के शुभअवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालयी शिक्षा विभाग के समस्त विद्यालयों (शासकीय / सहायता प्राप्त / पब्लिक स्कूल) व कार्यालयों में दिनांक 16 जुलाई 2022 को ‘हरेला’ पर्व मनाया जाना है। इस अवसर पर प्रत्येक विद्यालय व कार्यालय में वृक्षारोपण किया जाना है। इस हेतु निम्न कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

➡️ राज्य स्तर से विद्यालय स्तर तक सभी संस्थाओं में उपलब्ध भूमि व निकटवर्ती भूमि चिन्हित की जाए।
➡️ चिन्हित भूमि पर उद्यान / वन विभाग के मानकानुसार गड्ढे बनाये जाए।

➡️ प्रत्येक विद्यालय / कार्यालय में कम से कम 5-5 वृक्ष लगाये जाए, जिनमें बेल, अमरूद, जामुन, आंवला, संतरा, माल्टा, नींबू व सहजन के वृक्ष लगाये जा सकते हैं।

➡️ उक्त पौधें उद्यान / वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल प्राप्त कर लिये जाए।
➡️ पौधों के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु स्वामित्व निर्धारित करते हुए पौधों को संरक्षित किया जाए। नीचे देखें आदेश

हादसा : रामनगर से मोहान ड्यूटी जा रहे शिक्षकों की कार धनगढ़ी नाले में बही

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments