HomeAccidentउत्तराखंड : यहां नौकरी की बात करने जा रही युवती की स्कूटी...

उत्तराखंड : यहां नौकरी की बात करने जा रही युवती की स्कूटी आई ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में, मौत – कुछ समय बाद होने वाली थी शादी

देहरादून। यहां कुरियर कंपनी में नौकरी की बात करने जा रही युवती की स्कूटी मुस्कान चौक के पास रपट गई। इसी बीच वहां ट्रैक्टर ट्राली आ गई और उसके पहिये की चपेट में आकर युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS

आइएसबीटी पुलिस चौकी इंचार्ज हर्ष अरोड़ा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अजबपुर कलां की रहने वाली मनीषा नौकरी की बात करने के लिए एक कुरियर कंपनी के दफ्तर जा रही थी। वह हरिद्वार बाईपास स्थित मुस्कान चौक के निकट गलत दिशा में जा रही थी, तभी अचानक उसकी स्कूटी रपट गई। हादसे में युवती का सिर ट्रैक्टर ट्राली के पहिये के नीचे आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती की कुछ ही समय बाद शादी होने वाली थी। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

क्या आप जानतें है आपके PAN Card पर लिखे नंबर में छिपी होती हैं कई रोचक जानकारियां

Uttarakhand (दुःखद) : छुट्टी पर घर आ रहे सेना के जवान की ट्रेन से गिरने से मौत, राजस्थान में थे तैनात

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments