HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : मुख्यमंत्री पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून | उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने आज सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे और राज्य में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिए कि हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की स्थिति में लोगों को शीघ्र राहत मिले, इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए। वर्षा के कारण सड़क, विद्युत, पेयजल व्यवस्थाएं बाधित होने की दशा में, सभी व्यवस्थाएं तत्काल सुचारू की जाय।

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि लक्सर, खानपुर एवं प्रदेश के अन्य ऐसे स्थानों जहां पर कम बरसात के बावजूद भी जलभराव की समस्याएं आ रही हैं, ऐसे स्थानों के लिए ड्रेनेज की उचित व्यवस्था हो, इसके लिए दीर्घकालिक प्लान बनाया जाए।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनपदों में कुछ भी आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके। मुख्यमंत्री ने सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा तैनात की गई फोर्स के बारे में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा, अपर सचिव सविन बंसल, एसीईओ आपदा प्रबंधन रिद्धिम अग्रवाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बरसात में स्वास्थ्य का कैसे ख्याल रखेंClick Now
नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडीClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments