HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : सीएम धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, जानें किसे...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : सीएम धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, जानें किसे मिला कौन सा विभाग, देखें पूरी सूची

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जी हां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंत्रियों में विभागों का बटवारा कर दिया है। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आई है। भाजपा आलाकमान ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताते हुए उत्तराखंड की कमान उनके हाथों में सौंपी है। आज हुए विभागों के बटवारे में सभी मंत्रियों के पोर्टफोलियो को जारी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास गृह, कानून, श्रम समेत 23 विभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 23 विभागों को रखा है, जिसमें मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, सामान्‍य प्रशासन, नियोजन, राज्‍य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्‍व, औद्यो‍गिक विकास खनन, औद्यो‍गिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्‍याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और नागरिक उडड्यन विभाग रखे हैं।

सतपाल महाराज के पास 10 विभाग
सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्‍कृति, धर्मस्‍व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन, सिंचाई, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, लघु सिंचाई विभाग दिया गया है।

प्रेमचंद अग्रवाल के पास 6 विभाग
प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन और जनगणना विभाग दिया गया है।

गणेश जोशी के पास 9 विभाग
गणेश जोशी को कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फ्लोद्योयग, रेशम विभाग, जैव प्रोधोगिकी, सैनिक कल्याण और ग्राम विकास विभाग दिया गया है।

धन सिंह रावत के पास 6 विभाग
डॉ. धन सिंह रावत को विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्‍यमिक), संस्‍कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्‍च शिक्षा और चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा विभाग दिए गए हैं।

सुबोध उनियाल के पास 4 विभाग
सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकि शिक्षा विभाग दिए गए हैं।

रेखा आर्य के पास 4 विभाग
रेखा आर्य को महिला सशक्‍तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता मामले और खेले एवं युवा कल्‍याण विभाग दिए गए हैं।

चंदन रामदास के पास 6 विभाग
चंदन रामदास को समाज कल्‍याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्‍म मध्‍यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग दिए गए हैं।

सौरभ बहुगुणा के पास 6 विभाग
सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्‍ध विकास, मत्‍स्‍य पालन, गन्‍ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग दिए गए हैं।

उत्तराखंड विभाग वितरण सूची :

हल्द्वानी : फतेहपुर रेंज में तेंदुए ने महिला को बनाया अपना निवाला, घर में मचा कोहराम

Uttarakhand : रुपये नहीं मिले तो तमंचे की नोंक पर बाइक लेकर फरार हुए बदमाश

उत्तराखंड : 4.50 लाख की स्मैक के साथ लेडी ड्रग स्मगलर ​गिरफ्तार

उत्तराखंड : तलाश में जुटे थे परिजन, पेड़ पर लटका मिला छात्र का शव

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments