उत्तराखंड (दुःखद) : कार दुर्घटना में सीआईएसएफ जवान की मौत

0
UP News : ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे परिवार को रौंदा; तीन मासूमों की मौत, मां-बेटी गंभीर घायल
सांकेतिक फोटो

Pithoragarh News | पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र धारचूला में एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक सीआईएसएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


ADVERTISEMENTS

थानाध्यक्ष धारचूला केएस रावत ने बताया कि, धारचूला थाना क्षेत्रान्तर्गत गुरुवार को घटखोला के पास एक कार संख्या कार UK03C1836 दुर्घटनाग्रस्त की सूचना मिली।

मौके पर जाकर पुलिस कर्मियों ने देखा तो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जहां शव को खाई से बाहर निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान लोहाघाट क्षेत्र के मडसीलिंग गांव निवासी 55 वर्षीय हरीश सिंह पुत्र अमर सिंह धारचूला के रूप में हुई। हरीश सिंह धारचूला सीआईएसएफ में कार्यरत थे, तथा वर्तमान समय में सीआईएसएफ परिसर में रह रहे थे।

रामनवमी पर यहां हुआ बड़ा हादसा – मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, हवन कर रहे 25 लोग 40 फीट नीचे गिरे

ADVERTISEMENTS