HomeAccidentउत्तराखंड: कार दुर्घटनाग्रस्त, 02 तहसील कार्मिकों की मौत, अन्य गंभीर

उत्तराखंड: कार दुर्घटनाग्रस्त, 02 तहसील कार्मिकों की मौत, अन्य गंभीर

ADVERTISEMENTS

पौड़ी गढ़ववाल। पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर हुए एक दर्दनाक कार हादसे में दो प्रशासनिक कार्मिकों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में एक डीएम कार्यालय में कार्यरत था, जबकि दूसरा तहसील का नाजिर बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपुली से पौड़ी आ रही एक कार पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर जखेटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में 02 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 02 गंभीर घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है।

इधर नायब तहसीलदार पौड़ी हरेंद्र खत्री ने बताया की मृतकों की पहचान विपिन भट्ट (नाजिर तहसील सतपुली) व कुलदीप बिष्ट (जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी के कर्मचारी) के रूप में हुई है। वहीं, आशीष नेगी व कार चालक कृष्णा बिष्ट घायल हैं। दोनों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। यह दोनों कार्मिक भी तहसील सतपुली में सेवारत हैं।

ऑटो चालक की गला रेत हत्या, हत्यारों की तलाश में पुलिस

किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments