HomeUttarakhandBageshwarउत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन, लंबे समय से थे...

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन, लंबे समय से थे बीमार

ADVERTISEMENTS

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन

देहरादून | उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार देर शाम ही बागेश्वर पहुंचे थे। जहां आज गुरुवार को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

बताया जा रहा है कि चंदन रामदास पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी आज बुधवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ी और उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ समय बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उन्हें आज जिला योजना की बैठक में भाग लेना था। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी जिला योजना की बैठक में भाग लेने के लिये बागेश्वर पहुंचे थे। बैठक शुरू होने से पहले बहुगुणा को उनके निधन की सूचना दी गयी। इसके बाद जिला योजना की बैठक को निरस्त कर दिया गया।

चंदन रामदास बागेश्वर (सुरक्षित) विधानसभा से विधायक थे और धामी सरकार में परिवहन मंत्री थे। उन्होंने मंगलवार को अंतिम बार अल्मोड़ा में स्व. हेमवती नदंन बहुगुणा की 104वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के साथ प्रतिभाग किया। यहां से वह अपने गृह नगर बागेश्वर लौट आये थे। उनके निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंदन दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि, मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:

कांग्रेस नेता व प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने भी चंदन दास के निधन पर दुःख व्यक्त किया है और उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिये अपूरणीय क्षति बताया।

बताया जा रहा है कि दास के शव को उनके आवास पर लाया गया है। उनके आवास पर भारी संख्या में उनके समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता जुट गये हैं। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा उनके आवास पर ही मौजूद हैं। इस घटना से स्तब्ध मुख्यमंत्री व अन्य कैबिनेट मंत्री भी उनके अंतिम दर्शन के लिये बागेश्वर पहुंच रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments