HomeUttarakhandBageshwarकैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से सभी स्तब्ध

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से सभी स्तब्ध

ADVERTISEMENTS

आज कई कार्यक्रमों लेना था हिस्सा, कार्डियक अटैक पड़ा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः राज्य के समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास का अभी कुछ ही देर पहले निधन होने का बेहद दुःखद समाचार मिला है। उनके अचानक निधन की भनक लगते ही जबर्दस्त शोक की लहर फैल गई है। अचानक मौत से सभी स्तब्ध हैं। उन्होंने जिला चिकित्सालय बागेश्वर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

बागेश्वर सुरक्षित सीट से 04 बार विधायक व वर्तमान में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास का आज दोपहर करीब 1 बजे कार्डियक अटैक के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। वे 65 वर्ष के थे। सौम्य व मधुर व्यवहार के धनी स्व. दास मंगलवार को देर सांय अपने गृह जनपद पहुंचे थे। उन्होंने गत दिवस अल्मोड़ा में आयोजित स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती समारोह में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी और संबोधन किया था। आज उन्हें जिला योजना की बैठक सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था।

बुधवार सुबह से उन्हें सांस लेने में दिक्क्त होने लगी थी। जिन्हें लगभग 12 बजे के आसपास जिला चिकित्सालय में आईसीयू में भर्ती कराया गया था, किंतु उनका स्वास्थ्य लगातार गिरने लगा। ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं हो सका और कार्डियक अटैक पड़ने से उनका निधन हो गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी जोशी ने मंत्री चंदन राम दास के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें कार्डियक अटैक पड़ने से उनका निधन हुआ है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments