HomeBreaking Newsबड़ी खबर : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा टॉपरों को मिलेगा 25-25 हजार का...

बड़ी खबर : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा टॉपरों को मिलेगा 25-25 हजार का इनाम

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा टॉपरों को 25-25 हजार का इनाम

रुद्रपुर| मंगलवार को राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को 25000 की धनराशि और एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी निशुल्क किताबें

उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी निशुल्क किताबें वितरित की जाएंगी। हर नगर निगम क्षेत्र में पीएम श्री योजना के तहत दो खेल मैदान बनाए जाएंगे और सभी विद्यालयों में खेल का सामान दिया जाएगा। साथ ही हर बच्चे की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी और प्रदेश के 40,00000 बच्चों को निशुल्क इलाज दिया जाएगा। सरकार ने हर बच्चे को पूर्ण साक्षर बनाना लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

शिक्षकों को निशुल्क टेबलेट

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के 22050 शिक्षकों को निशुल्क टेबलेट और वितरित किए जाएंगे। नए सत्र में 400 इंटर कॉलेजों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, इसके अलावा एडेड स्कूलों में भी नए सत्र से किताबें मुफ्त देने की घोषणा की। हर साल 25 बच्चे कर्नाटक, केरल आदि दूसरे राज्यों में जाकर वहां पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और दूसरे राज्यों के बच्चे उत्तराखंड पहुंचेंगे।

1000 नए शिक्षकों की भर्ती

शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का इतिहास बच्चों को कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ाया जाएगा, जिसमें हर जिले के महापुरुषों का इतिहास शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी आदि मातृ भाषाओं में शिक्षा उपलब्ध कराने की बात कही और मैथ और विज्ञान विषय में 1000 नए शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की।

राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यह बातें राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत करते हुए कही। शिक्षा मंत्री व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच तीन दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता की शुरुआत की। यह प्रतियोगिता छह दिसंबर से आठ दिसंबर तक रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई है। जिसमें प्रारंभिक व उच्च प्राथमिक कक्षा के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। कक्षा एक से आठ तक के बच्चे पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में पहुंचे हैं। प्रदेश के सभी 13 जिलों के बच्चे क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट, रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा, मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य सहित कई अन्य मौजूद थे।

Almora Breaking: 03.33 लाख के गांजे समेत तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments