╰┈➤ प्रेरणादायी शुभारंभ: बेहतरीन सुविधाओं से नेत्रों में रोशनी देकर सुगम बनाएगा जिंदगी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों के नेत्र रोगियों के लिए खुशखबरी है। यहां नेत्र चिकित्सा की नई सुविधा शुरू हो गई है। सुविधा की यह सौगात लेकर शुभानु आई हास्पिटल आया है। पहली शारदीय नवरात्र यानी 11 अक्टूबर, 2026 को नगर के हृदय स्थल टैक्सी स्टेंड (निकट जीजीआईसी) पर शुभानु आई हास्पिटल की नई शाखा का भव्य आगाज हुआ। नन्हे हाथों से इसका उद्घाटन काफी प्रेरणादायी रहा। किसी प्रभावशाली या गणमान्य व्यक्ति ने नहीं, बल्कि बाल किशोर गृह बख के नन्हे बच्चों ने रिबन काटकर इस क्षण को यादगार बना दिया। अब यह अस्पताल आंखों की रोशनी देकर मन को सुकून देगा। (आगे पढ़िये👇)
डा. जीवन मपवाल के मार्गदर्शन में मिलेंगी सेवाएं

भले ही पिछले दो दशकों के भीतर स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सकारात्मक प्रगति हुई है, किंतु पहाड़ को अभी भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार है। अन्य रोगियों की भांति नेत्र रोगियों को तक छोटी-छोटी परेशानियों को लेकर दूर बड़े शहरों तक का लंबा सफर तय करना पड़ता है। लोगों की इसी विकट समस्या को ध्यान में रखते हुए उनकी फजीहत कम करने और अतिरिक्त समय व खर्च की बचत करने के उद्देश्य से नजदीक पर ही बेहतर नेत्र चिकित्सा देने के लिए शुभानु आई हास्पिटल प्रबंधन ने अल्मोड़ा में अपनी शाखा खोलने का निर्णय लिया। यह निर्णय बीते 11 अक्टूबर को साकार भी हो गया। अब अल्मोड़ा नगर समेत आसपास के क्षेत्रों रानीधारा, धारानौला, पांडेखोला, बख, हवालबाग व जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के नेत्र रोगियों को नजदीक पर नेत्र जांच, उचित परामर्श और आधुनिक सुविधा मिल सकेगी। इस अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ (MBBS, MS Ophthalmology) डॉ. जीवन मपवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न नेत्र संबंधी सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसका उद्घाटन बाल किशोर गृह बख के बच्चों ने किया औेर इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कर उद्घाटन समारोह को भव्यता प्रदान की। उद्घाटन की अनूठी पहल कर शुभानु आई हॉस्पिटल ने साबित कर दिया कि व्यापार से पहले व्यवहार है और सेवा से बड़ा संस्कार है। वहां मौजूद गणमान्य लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में पहाड़ में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हर आंख को रोशनी देने की दिशा में यह अस्पताल मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर डा. जीवन मपवाल ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को आंखों की सामान्य एवं विशिष्ट समस्याओं के आकलन और उचित उपचार के लिए आवश्यक सेवाएं प्रदान करना है। (आगे पढ़िये👇)
अनूठी पहल ने दिया खास संदेश
अल्मोड़ा में शुभानु आई हास्पिटल के उद्घाटन के दौरान अनूठी पहल देखने को मिली। जो एक खास संदेश दे गया। आमतौर पर उद्घाटन में किसी बड़े सेलिब्रिटी या खास प्रभावशाली व गणमान्य व्यक्ति से ही रिबन काटा जाता है। मगर इस अस्पताल में उद्घाटन में ऐसा कुछ नहीं था, बल्कि नन्हे हाथों से रिबन कटा। यहां बाल किशोर गृह बख के बच्चों के हाथों उद्घाटन हुआ। भले ही उद्घाटन छोटे हाथों से हुआ, लेकिन इसका संदेश काफी बड़ा था। शुभानु हॉस्पिटल प्रबंधन की एक अनुकरणीय पहल के बीच पूरा परिसर तालियों और भावुकता से भर उठा। उद्घाटन के साथ ही ‘समाज में बराबरी और अपनत्व’ का संदेश दे डाला। (आगे पढ़िये👇)
शुभानु आई हॉस्पिटल, अल्मोड़ा की सुविधाएं
➤ शुभानु आई हॉस्पिटल, अल्मोड़ा में नेत्र स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न जांच एवं उपचार सेवाएं उपलब्ध होंगी।
➤ मोतियाबिंद की जांच एवं ऑपरेशन की सुविधा।
➤ आंखों की पलकों, आंखों के आसपास की संरचनाओं एवं संबंधित समस्याओं का आकलन।
➤ काला मोतिया सहित ग्लूकोमा संबंधी समस्याओं की जांच एवं आकलन।
➤ आंखों के पर्दे (रेटिना) से संबंधित बीमारियों की जांच एवं आकलन।
➤ रेटिना संबंधी कुछ बीमारियों के उपचार में आवश्यकतानुसार आंखों में इंजेक्शन लगाने की सुविधा।
➤ आंखों की सफेद सतह पर मांस बढ़ने की समस्या का आकलन एवं आवश्यकतानुसार सर्जरी की सुविधा।










