╰┈➤ सिविल सर्विसेज की राज्य स्तरीय बैडमिंटन ट्रायल दून में संपन्न

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन ट्रायल देहरादून में सम्पन्न हो चुके हैं। जिसमें अल्मोड़ा जनपद से भी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जनपद से फार्मेसी अधिकारी एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीके जोशी का राज्य बैडमिंटन टीम में चयन हुआ है। खास बात यह है कि डीके जोशी लगातार सातवीं बार राज्य बैडमिंटन टीम में चयनित हुए हैं।

ट्रायल में डीके जोशी ने उधमसिंहनगर के बलवंत सिंह को 21-5, पिथौरागढ़ के इंद्रजीत सिंह को क्वार्टर फाइनल में 15-6, 15-8, सेमीफाइनल में उत्तरकाशी के अनुराग शर्मा को 15-3 व 15-0 से हराकर राज्य बैडमिंटन टीम में जगह बनाई। अब चयनित राज्य स्तरीय बैडमिंटन टीम उड़ीसा/आसाम में होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस चयन के बाद गृहनगर अल्मोड़ा पहुंचने पर स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में डीके जोशी का खेल प्रेमियों ने स्वागत किया और मिष्ठान वितरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं। बधाई देने वालों में बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल सिंह मेहता, सचिव डा. संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत समेत विजय प्रताप सिंह, हिमांशु राज, अरविंद जोशी, डॉ. नंदन बिष्ट, हरीश भंडारी, संजय खोलिया, हरीश अधिकारी, प्रांशु अधिकारी, अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डीके सेन, अतुल जोशी, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, प्रेम सिंह, यशवंत कुमार, गौरव भट्ट, दीपक देवड़ी, मन गुप्ता, गौरव ढौंढियाल, इंद्र सिंह अल्मियां, हरीश बिष्ट, कोतवाल योगेश उपाध्याय व डॉ. अखिलेश शामिल हैं।










