HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड बोर्ड : अल्मोड़ा में बेटियों ने बेटों को पछाड़ा, जिले भर...

उत्तराखंड बोर्ड : अल्मोड़ा में बेटियों ने बेटों को पछाड़ा, जिले भर में रहीं आगे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने संपूर्ण जनपद में बाजी मार ली है। हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं ने बालकों को पीछे धकेल दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा जनपद में छात्राओं व छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत

हाईस्कूल (10वीं) :छात्राएं 91.94छात्र 85.57
इंटर (12वीं) :छात्राएं 90.27छात्र 84.27

कुल पंजीकृ़त छात्र-छात्राओं का विवरण

छात्राएं हाईस्कूल (10वीं) में :कुल पंजीकृत 8734परीक्षा में शामिल हुईं 8605
छात्राएं इंटर (12वीं) में :कुल पंजीकृत 4856परीक्षा में शामिल हुईं 4820
छात्र हाईस्कूल (10वीं) में :कुल पंजीकृत 4361परीक्षा में शामिल हुए 4270
छात्र इंटर (12वीं) में :कुल पंजीकृत 4685परीक्षा में शामिल हुए 4622

उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल में कुल 8 हजार 743 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 8 हजार 605 परीक्षा में शामिल हुए। 4382 में से 4335 छात्राओं और कुल पंजीकृत 4361 में 4270 छात्र परीक्षा में सम्मलित हुए।

ज्ञात रहे कि बोर्ड परीक्षा में अल्मोड़ा जनपद के 22 छात्र-छात्राएं राज्य की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाने में सफल हुए हैं। जबकि इंटर में कुल 9541 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 9442 ने परीक्षा दी। छात्राओं में 4856 में से 4820 और छात्रों में 4685 में से 4622 ने परीक्षा दी। राज्य की वरियता सूची में 12 छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया है।

इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार जिलेभर में 10वीं में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.94 और 12वीं में 90.27 फीसदी रहा। वहीं 10वीं में छात्रों का 85.57 और इंटर में 84.27 फीसदी रहा है।

ज्योति रावत ने किया स्कूल टॉप

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments