नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट का अनाउंस बोर्ड मुख्यालय रामनगर से किया गया। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट – ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर देख सकतें है। इस साल बोर्ड एग्जाम में 2,71,690 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे इनमें 12वीं में 1,31, 301 और हाईस्कूल में 1,50,389 बच्चों ने एग्जाम दिया था।