HomeAccidentUttarakhand : सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक सैन्यकर्मी की मौत; दूसरा घायल

Uttarakhand : सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक सैन्यकर्मी की मौत; दूसरा घायल

टिहरी | यहां ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति घायल हो गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सोमवार दोपहर एक बजे करीब ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे (एनएच 94) पर चम्बा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बेमर के पास सेना का ट्रक सड़क में पलटने से हादसे का शिकार हो गया। जिसमें एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई व एक घायल हो गया। वाहन में केवल दो व्‍यक्ति सवार थे।

बताया गया कि सेना का ट्रक रुड़की से हर्षिल उत्तरकाशी जा रहा था। वाहन में राशन था। चालक नायक असलम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे सैनिक सरवर आजम को चोट आई है। सेना के अन्य जवान मौके पर पहुंच गए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments