HomeUttarakhandChamoliउत्तराखंड : देवभूमि का एक और जवान देश के लिए शहीद

उत्तराखंड : देवभूमि का एक और जवान देश के लिए शहीद

Chamoli News | उत्तराखंड के चमोली जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, भारतीय सेवा के जवान खिलाफ सिंह नेगी शहीद हो गए हैं, पिछले एक माह से लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शहीद खिलाफ सिंह ने रविवार शाम पांच बजे दम तोड़ दिया। खिलाफ सिंह वर्तमान में जयपुर में तैनात थे।

21 वर्षीय खिलाफ सिंह नेगी 2021 में भारतीय सेवा में भर्ती हुए थे, वह चमोली के नंदानगर विकासखंड के दूरस्थ कनोल गांव निवासी थे। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे चमोली क्षेत्र में शोक की लहर है। कनोल गांव में उनकी मां मथुरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और पिता नारायण सिंह सदमे में हैं।

शहीद खिलाफ सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी, उसके बड़े भाई कुंवर सिंह की गोपेश्वर में कपड़ों की दुकान है। जबकि बड़ी बहन की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। खिलाफ सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही नंदानगर में मातम पसर गया। कनोल गांव में भी सन्नाटा है।

उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ से घर लाया जा रहा है। मंगलवार को सितेल में पैतृक घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद खिलाफ सिंह नेगी को चमोली पुलिस ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

UKSSSC Recruitment : 1402 पदों पर होगी भर्ती, कैलेंडर जारी – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments