HomeUttarakhandBageshwarउत्तराखंड : 12-13 सितंबर को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड : 12-13 सितंबर को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून | उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 12 और 13 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षों के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त की है। इस दौरान इन क्षेत्रों में स्थानीय जनसामान्य को सावधानी बरतने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी : कल स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश का रेड अलर्ट

Advertisement

ऐसे में बरतें सावधानियां

>> प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।
>> किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं 02 का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।
>> आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।
>> NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

>> समस्त राजस्व उपनिरीक्षक ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।
>> समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।
>> समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC / राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710334, फैक्स नं. 0135-2710335, टोल फ्री नं0 1070, 8218867005, 9058441404 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।
>> उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

>> उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्यय सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।
>> नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।
>> जिला सूचना अधिकारी उक्त सूचना को जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments