HomeUttarakhandChamoliउत्तराखंड : अभिनेत्री कंगना रनौत ने किए भगवान केदारनाथ के दर्शन

उत्तराखंड : अभिनेत्री कंगना रनौत ने किए भगवान केदारनाथ के दर्शन

चमोली | ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम में बदस्तूर श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है, वहीं इस बार फिल्मी हस्तियां एक के बाद एक बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंच रही है। बुधवार को हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने यहां बाबा केदार नाथ के दर्शन किये।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इससे पहले मंगलवार को जांबाज अभिनेता अक्षय कुमार बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे थे। आज बुधवार को केदारनाथ पहुंची मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)मुख्य कार्याधिकारी /केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेन्द्र सिंह ने अभिनेत्री कंगना का स्वागत कर भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद, भस्म, रूद्राक्ष माला भेंट की।

अभिनेत्री कंगना ने कहा कि उन्होंने भगवान केदारनाथ से सभी के कल्याण की प्रार्थना की और कहा कि वह समर्पण भाव से केदारनाथ पहुंची हैं। यहां आकर सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था, प्रण को अधिक शक्ति मिली है। वह आम तीर्थयात्रियों के बीच दर्शन को पहुंची तथा तीर्थयात्रियों तथा तीर्थ पुरोहितों से भी मिली। इस अवसर पर मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी तथा तीर्थपुरोहित भी मौजूद रहे।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी 1008 कैलाशानंद जी महाराज भी कंगना रनौत के साथ ही भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। स्वामी जी का श्री बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण बदरीनाथ के कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री कंगना ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्था के लिए मंदिर समिति तथा प्रशासन की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

दीजिए बधाई: हल्द्वानी की दीक्षिता और मीनाक्षी ने UPSC में लहराया परचम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments