ऊधम सिंह नगर के नव नियुक्त जिलाधिकारी IAS उदय राज सिंह ने लिया चार्ज

ऊधम सिंह नगर के नव नियुक्त जिलाधिकारी IAS उदय राज सिंह रुद्रपुर | आज 1 जुलाई को ऊधम सिंह नगर के नव नियुक्त जिलाधिकारी IAS…

मनमर्जी से सड़क खोदने वाले हो जाएं सावधान, डीएम के सख्त निर्देश

ऊधम सिंह नगर के नव नियुक्त जिलाधिकारी IAS उदय राज सिंह

रुद्रपुर | आज 1 जुलाई को ऊधम सिंह नगर के नव नियुक्त जिलाधिकारी IAS उदय राज सिंह ने जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट में संक्षिप्त परिचय बैठक में सभी अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप स्वच्छ व पारदर्शिता के साथ प्रशासन द्वारा सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ सीधे जनता तक पहुंचाये इस सोच के साथ कार्य करें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सीधे जनता से जुड़कर कार्य करें ताकि हमारे व जनता के बीच में कोई ऐसी कड़ी न हो जिससे की जनता को उनके लाभ से वंचित रखे।

उन्होंने कहा कि जनता को लगना चाहिये कि त्वरित, पारदर्शिता व सुगमता से न्याय मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी बरसात का सीजन चल रहा है इसको ध्यान में रखते हुए कही पर बाढ़ या जल भराव की स्थिति न हो इस पर कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी विकास परक योजनाएं चल रही है उसे त्वरित गति से ससमय पूर्ण कराया जायेगा।

इसके उपरांत जिलाधिकारी IAS उदय राज सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया व कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। नव नियुक्त जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कैम्प कार्यालय पहुंचकर निर्वतमान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत भेट किया।

उत्तराखंड : राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 अगले आदेशों तक रात के समय बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *