HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउधम सिंह नगर : जानवर चराने गए वृद्ध को मगरमच्छ ने बनाया...

उधम सिंह नगर : जानवर चराने गए वृद्ध को मगरमच्छ ने बनाया निवाला

नानकमत्ता | उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां जानवरों को नदी पार चराने गए वृद्ध को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। वृद्ध का शव आज फौड़ी नदी में क्षत विक्षत हालत में मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता के ग्राम सिद्दा निवासी 60 वर्षीय जगदीश सिंह गांव के ही शंकर सिंह राणा के साथ बुधवार को जानवर चराने फौड़ी नदी पार ट्रंचिग ग्राउंड के पास गए थे। सभी जानवर शाम को अपने घर लौट आएं, लेकिन जानवर चराने गया वृद्ध वापस नहीं आया। तब ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की लेकिन रात 9 बजे तक जगदीश का कही पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने फिर खोजबीन शुरू की तो जगदीश का शव फौड़ी नदी में क्षत विक्षत हालत में मिला।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष देवेन्द्र गौरव, चौकी इंचार्ज अशोक कुमार, एसआई कीर्ति भट्ट भी मौके पर पहुंच गए और प्रथम दृष्टया वृद्ध के मगरमच्छ के शिकार होने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग जौरासाल से वन दरोगा राजन सिंह बिष्ट, गिरीश वर्मा मौके पर पहुंच गए। मृतक जगदीश के पेट के हिस्से का मांस नहीं था, वन विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया कि नदी पार करते समय मगरमच्छ के हमले से वृद्ध की मौत हुई है। मृतक परिवार में अकेला बताया जा रहा है, घटना की सूचना उसकी तीन बहन ग्राम विचवा से मंजु राणा व शांति देवी, कलावती राणा पहुंची। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments