HomeAccidentयूएस नगर : ट्रेन की चपेट में आकर 55 वर्षीय व्यक्ति की...

यूएस नगर : ट्रेन की चपेट में आकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम

काशीपुर। यहां रामनगर से मुरादाबाद जा रही ट्रेन की चपेट में आकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 15368 रामनगर से मुरादाबाद जा रही थी, कि 2:30 बजे के करीब काशीपुर निवासी अतुल सेठी पुत्र किशन लाल सेठी उम्र 55 साल प्रभु बिहार कॉलोनी नियर पॉलिटेक्निक के सामने ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही ट्रेन से कट के दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक पिछले 10-12 वर्षों से डिप्रेशन का शिकार था तथा तनाव में रह रहा था आज वह दिन में करीब 1 बजे से गायब था जिसको परिवार ढूंढ रहा था मृतक की काशीपुर में कॉस्मेटिक की दुकान थी तथा उनकी पत्नी शिक्षिका है घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments