HomeCrimeयूएस नगर : यहां 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की जीवन...

यूएस नगर : यहां 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

ADVERTISEMENTS

काशीपुर। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि महिला ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार काशीपुर के महुआखेड़ा गंज वार्ड नंबर एक मौहल्ला विजय नगर थाना आईटीआई निवासी अरविंद कुमार की 35 वर्षीय पत्नी रश्मि ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पैगा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला रश्मि का विवाह 2013 में हुआ था, उसकी तीन पुत्रियां है। रश्मि का मायका बाजपुर में है। रश्मि के आत्महत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ड्रग्‍स केस में आर्यन खान को आखिरकार मिल गई जमानत

Uttarakhand : हरिद्वार से शिमला जा रही HRTC की बस पलटी, बस में सवार थे 25 लोग

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments