HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: संगठनात्मक बिंदुओं के साथ जन समस्याओं पर हुआ मंथन

अल्मोड़ा: संगठनात्मक बिंदुओं के साथ जन समस्याओं पर हुआ मंथन

👉 सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति अल्मोड़ा की मासिक बैठक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति अल्मोड़ा की मासिक बैठक में संगठनात्मक बिंदुओं समेत कई जन समस्याओं पर चर्चा हुई और इन समस्याओं के निराकरण की मांग के प्रस्ताव पारित हुए। साथ ही सांसद व विधायक से इन समस्याओं के निदान करवाने का अनुरोध किया गया।

बैठक में मौजूदा गैस की समस्या पर सबसे पहले मंथन हुआ। जिसमें गैस वितरण की व्यवस्था में आ रहे व्यवधान पर चिंता जताई गई। कहा गया कि गैस को लेकर असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ नागरिक सर्वाधिक परेशान हैं। इसलिए उनके लिए गैस वितरण की आसान व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा आवश्यकीय सेवाओं से जुड़े कार्मिकों की हड़ताल पर रोक लगाने की मांग की गई। कूड़ेदानों के आसपास निर्देशों के बावजूद सीसीटीवी कैमरा व चेतावनी बोर्ड नहीं लगाने पर नाराजगी व्यक्त की गई और इस कार्य को जल्द करने की मांग की गई। इसके अलावा नालियों से पेयजल लाइनों को हटाने, माल रोड व धारानौला में रोडवेज व केमू की बसों के आने जाने के समय का बोर्ड लगाने, नगर निगम द्वारा समिति की मासिक बैठक के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई और तत्काल यह व्यवस्था करने की मांग उठाई गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष डा. पीसी जोशी, उपाध्यक्ष आरपी जोशी, सचिव चंद्रशेखर सिंह ​सिराड़ी, कोषाध्यक्ष एमडी कांडपाल, संगठन सचिव दीवान सिंह समेत एएस कार्की, रमेश चंद्र तिवारी, हरीश लाल, एनडी पांडे, गंगा सिंह फर्तियाल, शेष राम, एनसी जोशी, विशन सिंह व गणेश सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता डा. पीसी जोशी व संचालन सीएस सिराड़ी ने किया।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments