लखनऊ। यूपी में अगले तीन दिन तक जाने का कोई कार्यक्रम ना बनायें। क्योंकि उत्तर प्रदेश में 3 दिन का लॉकडाउन रहेगा। यूपी में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।
यूपी में कल शुक्रवार रात्रि 10 बजे से पूर्णतः लॉकडाउन लगेगा। शुक्रवार रात 10 बजे से लॉकडाउन लागू होगा। जो 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक रहेगा जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया गया है। यूपी के सभी कार्यालय और बाजार इस दौरान बन्द रहेंगे । आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं रहेगी । रोडवेज बसों और सार्वजनिक साधनों का आवागमन भी ठप रहेगा । मुख्य सचिव आरके तिवारी ने यह आदेश जारी किये हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


