HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : अज्ञात लोगों ने तोड़े जजी कोर्ट के ताले

हल्द्वानी ब्रेकिंग : अज्ञात लोगों ने तोड़े जजी कोर्ट के ताले

हल्द्वानी। हल्द्वानी के जजी कोर्ट में अज्ञात लोगों ने कोर्ट के ताले तोड़े दिए, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने भी जजी कोर्ट का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं बार एसोसिएशन अध्यक्ष का कहना है की न्यायालय की सुरक्षा पहले से ही कम है न तो कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरे हैं और न ही पर्याप्त सुरक्षा है। हालांकि पुलिस अभी इस बात की छानबीन कर रही है की कहीं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने न्यायालय में किसी प्रकार की फाइलों को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाया है, वहीं एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है की पूरे मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है, हालांकि कोर्ट परिसर में दो गार्डों की ड्यूटी रहती है, बावजूद उसके न्यायालय के अंदर जजों के रूम के ताले कैसे टूट गए यह भी एक बड़ा सवाल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

लालकुआं : अपने घर बिंदुखत्ता लौट रहे सैनिक की ट्रेन से गिरकर मौत

रामनगर ब्रेकिंग: दोस्त की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गए युवक का अर्धनग्न शव ढाबे में पड़ा मिला, हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments