HomeUttarakhandNainitalरामनगर : हरिद्वार में हुए बलात्कार के विरोध में कांग्रेसजनों ने किया...

रामनगर : हरिद्वार में हुए बलात्कार के विरोध में कांग्रेसजनों ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

रामनगर। हरिद्वार के ऋषिकुल कॉलोनी में नाबालिग बच्ची के साथ हुई बलात्कार एवं जघन्य हत्या की घटना के विरोध में रामनगर कांग्रेसजनों ने नगर अध्यक्ष डी सी हर्बोला एवं ब्लॉक अध्यक्ष देशबन्धु रावत के नेतृत्व में रानीखेत रोड रामनगर मे भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा शासित उत्तराखण्ड में बढ़ रही बलात्कार की घटनायें तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय है जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं तथा आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं जिसका ताजा उदाहरण हरिद्वार जनपद के ऋषिकुल में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे जघन्य अपराध की घटना हैं जो मानवजाति को कलंकित करने वाली हैं।

कांग्रेसजनों ने कहा कि पिछले 6 साल में देशभर में तथा 4 साल में उत्तराखण्ड राज्य में जिस प्रकार की घटनायें घटित हुई हैं उससे भाजपा सरकार की कथनी और करनी लोगों के सामने हैं। बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति भाजपा सरकारों की असंवेदनशीलता इससे भी झलकती है कि निर्भया फण्ड जो कांग्रेस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित किया गया परन्तु 7 साल बीतने के बावजूद भी इस फण्ड का 2 प्रतिशत से भी कम पैसा महिला सुरक्षा के कामों में खर्च किया गया है। इस फण्ड का मुख्य उद्देश्य था की महिला सुरक्षा की दिशा में कदम उठाते हुए महिला थानों की स्थापना, सडकों पर सी.सी. टीवी, अंधेरी गलियों में उचित प्रकाश की व्यवस्था करना, शोषित और पीडित महिलाओं पुर्नवास करना तथा मुफ्त विधिक सलाह उपलब्ध कराना था परन्तु भाजपा सरकारों में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों से स्पष्ट है कि भाजपा की मानसिकता और विचारधारा दोनों ही महिला विरोधी हैं।

पुतला दहन करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेश कालिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सभासद विमला आर्य, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सतेस्वरी रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस बीना रावत, नैनीताल कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, उप ग्राम प्रधान लीलाधर जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश लोहनी, हरदीप सिंह, नवीन सनवाल, तारा बेलवाल, लाल गिरी, दीपचंद पांडे, अतुल अग्रवाल, रामनगर कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, महामंत्री अजय मेहता, पूर्व सभासद नदीम कुरैशी, देवेंद्र चिलवाल, कुबेर कडाकोटि, दीपक जोशी, कैलाश जोशी, कैलाश त्रिपाठी, रवि ठाकुर, सुमित तिवारी, हरीश रौतेला, वीरेंद्र लट्वाल, महेश पान्डे, वीरेंद्र तिवारी, नज़ाकत अली, रमेश रावत, मुकेश खेरिया, महेंद्र प्रताप सिंह रावत, कुंदन प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments