नैनीताल, 26 अगस्त। कोरोनाकाल से उत्पन्न स्थितियों के चलते कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर असंमजस की स्थिति दूर हो गई है। विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं, वार्षिक पद्धति से आच्छादित स्नातक प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 14 सितंबर से कराने का निर्णय लिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने इस आशय की विज्ञप्ति जारी कर दी है। विवि ने छात्रहितों को देखते हुए परीक्षा तिथि बढ़ा दी है। मालूम हो कि पहले यह परीक्षाएं 24 अगस्त से प्रस्तावित होनी थी। विवि के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।