HomeCrimeब्रेकिंग न्यूज: पुलिस अभिरक्षा में उपचाराधीन आरोपी आधी रात अस्पताल की खिड़की...

ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस अभिरक्षा में उपचाराधीन आरोपी आधी रात अस्पताल की खिड़की तोड़ भागा, हरकत में आई पुलिस ने फिर दबोच लिया आरोपी

सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में पंजीकृत एक आरोपी न्यायिक अभिरक्षा से फरार हो गया। जिसे कोरोना संक्रमित होने के कारण जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया था, लेकिन गत आधी रात्रि वह अस्पताल के बाथरुम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। इससे पुलिस सकते में आ गई। फौरी कार्यवाही के चलते पुलिस ने भगौड़े आरोपी को फिर गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गौरव उप्रेती पुत्र दीप चन्द्र उप्रेती पिथौरागढ़ जिले के थाना गंगोलीहाट में धारा 323, 324, 506 व 307 भादवि के तहत पिथौरागढ़ लॉकअप में निरुद्ध था। जो कोरोना संक्रमित होने के कारण जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में पुलिस अभिरक्षा में उपचाराधीन था। यह आरोपी गत आधी रात जिला अस्पताल के बाथरुम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया था। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेश पर इसकी गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीमें गठित की गई। पुलिस टीमें खोजबीन व सुरागरसी-पतारसी में जुट गई। इसके चलते प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को जगदम्बा कॉलोनी स्टेडियम के पास पैदल रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद जानबूझकर पुलिस अभिरक्षा से भागकर कोरोना संक्रमण को फैलाने का कार्य किया है, इस कारण उसके खिलाफ अभियोग में धारा-51 (B) आपदा प्रबन्धन अधिनियम तथा धारा 270 भादवि की बढ़ोतरी कर दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments