HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : खाई में जा गिरी ​अनियंत्रित टाटा सूमो, 02 की...

Almora Breaking : खाई में जा गिरी ​अनियंत्रित टाटा सूमो, 02 की मौत, 06 घायल, घायलों में एक 5 साल का बच्चा भी, पढ़िए पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

दिल्ली से द्वाराहाट जा रही एक टाटा सूमो गोल्ड रामनगर भतरौजखान मार्ग पर मछोड़ से करीब दो किमी पहले चौड़ीघट्टी निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 घायल हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा सूमो संख्या यूके 07 टीबी 3445 सुबह करीब 5.30 बजे चौड़ीघट्टी व मछोड़ के बीच में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तारादत्त भट्ट पुत्र शंकर दत्त भट्ट उम्र 51 वर्ष निवासी धनखल द्वाराहाट व शेर सिंह बिष्ट निवासी कारचूली चिलियानौला रानीखेत उम्र 58 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि किरन भट्ट पत्नी प्रमोद भट्ट उम्र 33 वर्ष निवासी धनखल द्वाराहाट, प्रमोद भट्ट पुत्र बंशीधर भट्ट उम्र 37 वर्ष वर्ष निवासी धनखल द्वाराहाट, करन भट्ट पुत्र प्रमोद भट्ट उम्र 5 वर्ष वर्ष निवासी धनखल द्वाराहाट, लक्ष्मी बिष्ट पत्नी शेर सिंह बिष्ट निवासी कारचूली चिलियानौला रानीखेत उम्र 58 वर्ष दुर्घटना मैं घायल हुए हैं, जिन्हें थानाध्यक्ष भतरोजखान व उनकी टीम द्वारा ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू कर उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरोजखान ले जाया गया। जहां से उन्हें रानीखेत रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रमोद भट्ट व उनका परिवार पूजा कार्यक्रम के लिए दिल्ली से द्वाराहाट जा रहे थे, जानकारी के अनुसार वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे को उखाड़ते हुवे वाहन 20 मीटर गहरी खाई मैं जा गिरा, घटना के बाद से चालक फरार बताया जा रहा है। एसओ भतरौजखान अनीश अहमद ने बताया कि फिलहाल भतरौजखान में पंचनामा भरा जा रहा है और शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत लाया जायेगा। एसओ ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

खबरों के लिए जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से

देहरादून : घर के अंदर घुसकर बाहर खींचा और चाकुओं से गोद मार डाला, आधी रात तक हुआ हंगामा, बाजार चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, हत्यारा गिरफ्तार

कालाढूंगी : कोटाबाग के सुदूरवर्ती गांव में पिता कर रहा था चार बेटियों का शोषण, घर से भागीं बेटियां

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments