Accident : खाई में जा गिरी अनियंत्रित जीप, पति—पत्नी घायल

0
Accident : खाई में जा गिरी अनियंत्रित जीप, पति—पत्नी घायल
Accident : खाई में जा गिरी अनियंत्रित जीप, पति—पत्नी घायल

विवाह समारोह से लौट रहे थे दंपत्ति

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। मंगलवार की देर रात एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक दंपति घायल हो गए। दोनों शादी समारोह से आ रहे थे।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

वापस घर लौटते समय मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। घटना में घायलों को रेस्क्यू किया गया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

कमेडी के पास हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार देर रात रवाईंखाल बिजोरिझाल निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र सिंह ऐठानी पुत्र राम सिंह और उनकी 42 वर्षीया पत्नी कमला देवी अपने टैक्सी वाहन संख्या यूके- 02-टीए-0331 में वापस घर की ओर लौट रहे थे। अचानक कमेडी के समीप ओखलसौं मोटर मार्ग में वाहन में तकनीकी खराबी आने से वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 30 मीटर खाई में गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे जहां घायलों को रेस्क्यू किया गया और मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल कैलाश नेगी सहित एफएसओ गोपाल सिंह रावत तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS