यहां धारानौला मार्ग में आवास विकास के पास एक अनियंत्रित आल्टो कार सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी भग्गू ने कुछ समय पूर्व ही आल्टो कार खरीदी थी और हाल— फिलहाल ही उन्होंने कार चलाना भी सीखा था, यानी पूरी तरह से प्रशिक्षित नहीं थे। आज वह कार लेकर चले कि अचानक आवास विकास के पास कार से नियंत्रण खो बैठे। जिसके बाद कार सीधे सड़क से नीचे रखी भवन निर्माण सामग्री के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में कार चालक मामूली रूप से घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया है। संयोग से उन्हें कोई गम्भीर चोट नहीं आई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।