HomeUttarakhandAlmoraUKSSSC घोटाला तो बानगी भर, घोटालों की है एक लंबी फेहरिस्त :...

UKSSSC घोटाला तो बानगी भर, घोटालों की है एक लंबी फेहरिस्त : किरौला

ADVERTISEMENTS

⏩ छोटी-छोटी मछलियों का ही नहीं, बडे़ मगरमच्छों को भी पकड़ें

⏩ धर्मनिरपेक्ष युवा मंच करेगा युवाओं को जागरूक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला ने कहा कि UKSSSC घोटाला तो एक बानगी मात्र है, जबकि राज्य गठन के 22 सालों में हुए घोटालों की एक लंबी फ़ेहरिस्त है। वह वर्तमान व पूर्ववर्ती सरकारों से पूछना चाहते हैं कि यह बतायें कि इस बात की क्या गारंटी है कि भविष्य में ऐसे घोटाले दोबारा नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वह सरकार से यह मांग करते हैं कि सरकार इस तरह के मामलों के लिए कानून लाये। यदि भविष्य में पेपर लीक जैसा प्रकरण होता है तो आयोग से लेकर डीएम तक को जिम्मेदार मानते हुए, अनियमितता के आरोपियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करते हुए उन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करे।

यहां सुनीता सन सिटी के कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में विनय किरोला ने कहा कि प्रदेश सृजन के बाद से घोटाले बढ़ते जा रहे हैं। यह भी देखा गया है कि सरकारें अपने लोगों को बचाने का कार्य करते आई है। सरकार को यह बताना चाहिए कि 2003 के बाद से अब तक हुए घोटालों के मामलों पर कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि तालाब की छोटी मछलियां तो पकड़ी जाती हैं, लेकिन बड़े मगरमच्छ साफ बच निकलते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में UKSSSC पेपर लीक घोटाले को लेकर धर्मनिरपेक्ष युवा मंच युवाओं को एकजुट करने का कार्य करेगा। मंगलवार या बुधवार तक डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा जायेगा।

उन्होंने कहा कि यदि इस तरह के घोटालों को रोकना है तो जरूरी है होने जा रही परीक्षाओं को लेकर सरकार पूर्व से ही कलैंडर जारी करे। चूंकि आज हालात यह है कि युवाओं को यह पता ही नहीं होता कि कौन सी परीक्षा कब होने जा रही है। उन्होंने कहा कि UKSSSC घोटाले की सीबीआई के माध्यम से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस आयोग के माध्यम से पेपर तैयार होता है, चाहे वह पीसीएस का पेपर हो, समूग ग का हो या UKSSSC का हो, जो भी परीक्षा आयोजन से जुड़ा हो उसके उपर भी एक जांच ऐजेंसी होनी चाहिए। जिले में यदि पेपर में यदि किसी तरह की अनियमितता हो जाये तो वहां के डीएम, एसएसपी या एसपी भी उसके लिए जिम्मेदार माने जायें। प्रेस वार्ता में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जीसी जोशी, मयंक पंत, मनोज भट्ट, पंकज रौतेला, श्याम कनवाल आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments