HomeBreaking Newsनैनीताल : UKSSSC समूह ग का Written Exam कल, धारा 144 लागू

नैनीताल : UKSSSC समूह ग का Written Exam कल, धारा 144 लागू

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा कल रविवार 09 जुलाई, 2023 को जनपद नैनीताल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में समूह ग की परीक्षा होगी। परीक्षा के निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए एसएसपी पंकज भट्ट ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है। एसएसपी (SSP Nainital) द्वारा नैनीताल पुलिस के थाना प्रभारियों तथा क्षेत्राधिकारी की ऑनलाइन गोष्ठी लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

यह आदेश हुए जारी –

  • अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्र में भली-भांति से विद्यार्थियों की चेकिंग करवाएं। सभी यह सुनिश्चित करेंगे किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करने पाए।
  • जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू रहेगी।
  • निगरानी नैनीताल पुलिस के 06 जोनल पुलिस अधिकारी तथा 15 सेक्टर प्रभारी समेत नियुक्त पुलिस बल द्वारा की जाएगी।
  • सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं।
  • पुलिस टीमों द्वारा परीक्षा केंद्रों में लगातार चेकिंग/फ्रिस्किंग की जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र में सभी स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  • सभी अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा से 02 घंटे पूर्व ही परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश कर लिया जाए।
  • परीक्षा केंद्र के भीतर सभी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक व डिजिटल गैजेट तथा घड़ी आदि भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किए गए हैं। सभी अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवश्यक सामग्री के अलावा अन्य सामग्रियों को बाहर ही सुरक्षित रख कर आएं।
  • सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। परीक्षा प्रभावित करने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
  • सभी अभ्यर्थियों के सुव्यवस्थित आवागमन हेतु पर्याप्त मात्रा में यातायात पुलिस कर्मी भी लगाए गए हैं और यथोचित रूट डाइवर्जन भी किया जाएगा।
  • इस दौरान जनपद के मुख्य शहरों में डम्परों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। रविवार को परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घण्टा पूर्व तथा परीक्षा समाप्त के 02 घण्टा पश्चात तक डम्परों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।

    बंगाल में पंचायत चुनाव संबंधी हिंसा में 12 लोगों की मौत
फलों के राजा आम को खाने के फायदे | Benefits of Mango
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments