HomeUncategorizedरानीखेत को जिला बनाने की मांग: उक्रांद ने निकाली जन आक्रोश रैली

रानीखेत को जिला बनाने की मांग: उक्रांद ने निकाली जन आक्रोश रैली

स्वास्थ्य और भू-कानून पर घेरी सरकार

CNE REPORTER, रानीखेत: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने रानीखेत को पृथक जिला घोषित करने, भू-कानून और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे गंभीर क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर सोमवार को नगर में विशाल जन आक्रोश रैली निकाली। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय युवाओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को मुखर किया।

ADVERTISEMENTSAd

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जन आक्रोश रैली विजय चौक से शुरू हुई। उक्रांद कार्यकर्ताओं का हुजूम मुख्य बाजार से होता हुआ गुजरा, जहां लोग क्षेत्रीय समस्याओं के निदान के लिए नारेबाजी और जनगीत गाते चल रहे थे। रैली के दौरान बाजार में भारी उत्साह देखने को मिला।

उक्रांद ने रैली के माध्यम से रानीखेत को जिला बनाए जाने, ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार व अन्य जंगली जानवरों से सुरक्षा, रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में न्यूरो और कार्डियो विशेषज्ञों की नियुक्ति, सीटी स्कैन सुविधा की व्यवस्था, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, गैरसैंण को शीघ्र स्थायी राजधानी घोषित करने जैसी मांगें प्रमुखता से उठाईं। इसके साथ ही बेरोजगारी, पलायन और मूलनिवास व भू-कानून जैसे ज्वलंत मुद्दों पर भी सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

जन आक्रोश रैली में उक्रांद के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, उक्रांद सलाहकार व वरिष्ठ नेता तुला सिंह तड़ियाल, आशुतोष नेगी, कुंदन सिंह नेगी, शिवराज सिंह मेहरा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि जब तक जनसमस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments