HomeUttarakhandDehradunBig News : UKPSC ने प्रथम चरण की परीक्षाओं का कैलेंडर किया...

Big News : UKPSC ने प्रथम चरण की परीक्षाओं का कैलेंडर किया निर्धारित

देहरादून| उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार 20 सितम्बर को आयोग की बैठक में शासन द्वारा सन्दर्भित की गई विभिन्न समूह-ग की परीक्षाओं के विज्ञापन प्रकाशन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथि निर्धारित की गयी है।

ADVERTISEMENTSAd

UKPSC द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार :-

Advertisement

➡️ पुलिस आरक्षी-पीएसी/आई.आर.बी/अग्निशामक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 07 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा तिथि 18 दिसम्बर, 2022 निर्धारित की गई है।

➡️ राजस्व उप निरीक्षक/लेखपाल की विज्ञापन प्रकाश तिथि 14 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा तिथि 08 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

➡️ वन आरक्षी की विज्ञापन प्रकाशन तिथि 21 अक्टूबर, 2022 तथा परीक्षा तिथि 22 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

➡️ सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 28 अक्टूबर, 2022 एवं परीक्षा तिथि 12 फरवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

UKPSC के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु से भेंट की। डॉ. कुमार ने कहा कि शासन और विभागीय नियमावलियों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाओं के आयोजन के लिए आयोग युद्धस्तर पर पुख्ता तैयारियां कर रहा है। राकेश कुमार ने कहा कि अभी प्रथम चरण की परीक्षाओं की तिथियों का निर्धारण किया गया है, जल्द ही अन्य परिक्षाओं की तिथियां भी निर्धारित की जाएंगी। मुख्य सचिव संधु ने कहा कि शासन द्वारा आयोग को हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में सदस्यगण प्रो. (डॉ) जगमोहन सिंह राणा, डॉ. रवि दत्त गोदियाल, अनिल कुमार राणा, नन्दी राजू श्रीवास्तव, डॉ. ऋचा गौड़ एवं आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत, परीक्षा नियंत्रक एस.एल. सेमवाल, विधि सलाहकार सविता चमोली तथा उपसचिव डॉ. प्रशान्त उपस्थित रहे। उक्त बैठक में अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ-साथ शासन द्वारा सन्दर्भित की गई विभिन्न समूह-ग की परीक्षाओं के विज्ञापन प्रकाशन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथि निम्न प्रकार निर्धारित की गयी है।

यह भी पढ़े : 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के ये नियम, ICC का बड़ा फैसला

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments