HomeBreaking Newsउज्जैन रेप केस : पुलिस ने दबोचा आरोपी, भागने की कोशिश में...

उज्जैन रेप केस : पुलिस ने दबोचा आरोपी, भागने की कोशिश में हुआ घायल

Ujjain Rape Case: बहुचर्चित उज्जैन रेप केस का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह पेशे से एक आटो चालक है। उसने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। जिसमें वह घायल भी हो गया है। उसके वाहन से खून के धब्बे मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि उज्जैन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की धार्मिक राजधानी के रूप में विख्यात है। इस धर्म नगरी में एक महज 12 साल की लड़की के साथ हुई दरिंदगी ने जनमानस को हिला कर रख दिया था। उज्जैन (Ujjain) में हुए रेप कांड (Girl Rape Case) की गूंज पूरे भारत में फैल गई।

इस बीच कुछ बड़े खुलासे हुए हैं। जिसमें बताया गया है कि पीड़िता एमपी की है। वह अपनेदादा और बड़े भाई के साथ यहां निवासरत थी। गत 24 सितंबर को उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज हुई थी।

25 सितंबर, सोमवार के रोज सुबह के समय वह उज्जैन (Ujjain) से करीब 15 किलोमीटर दूर मिली। यह इलाका बड़नगर रोड स्थित दंडी आश्रम (Dandi Ashram) था। यहां यह बालिका अधनंगी और घायल अवस्था में पहुंची थी।

सनातनी आश्रम के एक आचार्य ने उसे न केवल वस्त्र दिए, बल्कि पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने उसकी गंभीर हालत देख अस्पताल भर्ती करा दिया। बाद में पीड़िता को इंदौर (Indore) रेफर कर दिया गया। जब मीडिया में खबर प्रसारित हुई तो पुलिस एक्शन में आई।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ। अब इस मामले में लेटस्ट जानकारी यह है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक आटो ड्राइवर है। थान प्रभारी अजय वर्मा के अनुसार आरोपी को हिरासत में लिया गया था। जब उसे क्राइम सीन की ओर ले जाया गया तो उसने भागने का प्रयास किया। इस दौरान वह गिर गया। जिससे उसे चोटें भी आई। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के ही रहने वाले भरत सोनी के रूप में हुई है। बताया गया है कि ऑटो चालक की उम्र 38 साल है। उसके तीन अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments