उधमसिंह नगर : वनकर्मियों पर फायरिंग मामला, लापरवाही पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड

0
हल्द्वानी : ड्यूटी में लापरवाही पर 2 पुलिसकर्मी निलंबित
सांकेतिक फोटो

रुद्रपुर | उधमसिंह नगर में वन विभाग की टीम पर तस्करों द्वारा की गई फायरिंग मामले में चौकी इंचार्ज गूलरभोज की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमों का गठन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।


ADVERTISEMENTS

दरअसल, शुक्रवार दोपहर बाद उधम सिंह नगर के अंतर्गत पीपल पड़ाव रेंज की टीम को सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ अज्ञात लोग तस्करी के लिए घुसे हैं। जिस पर वन टीम ने गूलरभोज चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट को सूचना दी। लेकिन चौकी इंचार्ज द्वारा चौकी में न होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद टीम जंगल की ओर रवाना हुई। इस दौरान जंगल में वन विभाग की टीम और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।

घटना में रेंजर रूप नारायण गौतम सहित 4 वन कर्मी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। आज एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जब घटना की समीक्षा की तो चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आई। सामने आया कि चौकी इंचार्ज ने सूचना को गंभीरता से नहीं लिया जिसके बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया। वहीं एसएसपी के मुताबिक, इससे पूर्व की घटनाओं में चौकी इंचार्ज द्वारा विवेचक रहते हुए तस्करों पर कार्रवाई नहीं करना पाया गया।

फिलहाल एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमों का गठन किया है। इसके अलावा अलग से एसओजी की टीम को लगाया गया है। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

ADVERTISEMENTS